आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
: बिहार के भोजपुर में गोलीबारी और हर्ष फायरिंग थमने का नाम नहीं ले रहा है , लगातार घटनाएं घटती जा रही है ,ताजा घटना जिले में बारात के दौरान घटीत हुई है , जहां कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर दी है,जिसमे विंध्याचल प्रसाद को सीने में एवं सुनील कुमार को दाहिने पैर के घुटने के पास गोली लगी हुई हैं। जिसके बाद उन्हें परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जहां एक की मौत हो गई है और दूसरा बुरी तरह से घायल है, जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी अंतर्गत धोबहां गांव में सोमवार की रात बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान अधेड़ समेत दो को गोली लग गई। जख्मियों में एक को गोली दाहिने पैर में घुटने के पास लगी है। जबकि दूसरे को सीने पर गोली लगी है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शिवजी प्रसाद साह के 50 वर्षीय पुत्र विद्यांचल प्रसाद एवं उसी गांव के निवासी भगवती प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार शामिल हैं।




