जनकपुर से अयोध्या के लिये चले शालीग्राम शिला के दर्शन को मोतिहारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी :-
नेपाल के जनकपुर से चलकर शालिग्राम पत्थर पहुंचा मोतिहारी के मेहसी और चकिया।दर्शन पूजन के लिए जगह जगह लोगो की लगी है भारी भीड़। शालिग्राम पत्थर देख लोगो ने जमकर लगाए जय श्री राम के नारे और शीला का किया दर्शन पूजन। पिपरा कोठी के रास्ते अयोध्या जा रहा है शालिग्राम पत्थर। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत।
नेपाल से चले शालिग्राम पत्थर का पूर्वी चम्पारण जिला की सीमा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हजारो की संख्या में इंतेजार कर रहे महिला पुरुषों ने फूल की बारिश कर स्वागत किया है। मुजफ्फरपुर से सटे मेहसी के मगुरहां सीमा पर भाजपा विधायक शायमबाबू यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नेपाल से चले शालिग्राम का अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के बाल्यकाल की मूर्ति का निर्माण इस शालिग्राम से किया जाएगा। करीब छह साल पुराने शालिग्राम को नेपाल ने भारत को स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में लगाया जाएगा। नेपाल भगवान का ससुराल और माता जानकी की जन्मभूमि होने के कारण इस शालिग्राम का महत्व काफी बढ़ गया है।।

बाइट :—– श्यामबाबू यादव, भाजपा विधायक,पीपरा

बाइट —– रामभक्त

Join us on:

Leave a Comment