मूर्ति विसर्जन पर असामाजिक तत्वों की नजर, किया पथराव, स्थिति तनवपूर्ण!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

:मोतिहारी नगर में साम्प्रदायिक सौहार्दय बिगड़ने के असमाजिक तत्वों ने प्रयास किया है। घटना बीती रात मोतिहारी नगर के मीना मेन रोड में घटित हुई है। 26 जनवरी को हुए माँ सरस्वती की प्रतिमा।के विसर्जन के लिये जुलूस निकली थी तभी किसी उपद्रवी ने पत्थर फेंके माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय नागरिकों के सूझबूझ के कारण मामला को शांत कराया गया। बताया जाता है कि जिस समय घटना हुई उस समय पुलिस बल मौजूद नही थी। लेकिन घटना के तत्काल बाद डीएस एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर मामले की जांच शुरू किया है। मेन रोड के दुकानों में लगी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। डीएसम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से कहा चूक हुई है इसकी भी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई किया जाएगा। वही एसपी कंतेश मिश्र ने बताया कि स्थिति शांति और नियंत्रण में है। जांच शुरू किया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी के जख्मी होने की सूचना नही है। BYTE :शीर्षत कपिल अशोक, डीएम
BYTE :__कांतेश मिश्रा,एसपी

Join us on:

Leave a Comment