जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बापू को दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर सर्वप्रथम माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण के आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानी के शहादत देने के लिए आज शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों की याद में जहानाबाद जिले के जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय समस्त पदाधिकारी एवं कार्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बताया कि हमारा देश उन्हीं स्वतंत्रता सेनानी के शहादत के कारण आजादी प्राप्त किया गया और हम उन्हीं के कारण एक स्वतंत्र भारत में आजादी से अमन एवं चैन के वातावरण में रहे रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment