शुभम दूबे बनाये गए C-20 चौपाल प्रोग्राम के राष्ट्रीय सह संयोजक!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

C- 20 चौपाल कार्यक्रम के तहत कई तरह की जनकल्याण कारी योजनाओं को संचालित किया जाता है। इस योजनाओं के तहत देश के लोगों का विकास और जागरूक किया जाता है। लोगों में जागरूकता हो सके और इसके साथ संचालित होने वाले एनजीओ का लाभ ले सकें। इसी के तहत C- 20 चौपाल प्रोग्राम के राष्ट्रीय सहसंयोजक कैमूर जिले के शुभम दुबे को बनाया गया है।

जैसे ही इसकी जानकारी कैमूर जिला के लोगों को हुआ। लोगों में खुशी की लहर है। शुभम दुबे को राष्ट्रीय सह -संयोजक बनाए जाने से लोगों में बहुत उम्मीद जगी है। दरअसल, कैमूर जिले निवासी शुभम दूबे को C- 20 प्रोग्राम चौपाल का राष्ट्रीय सह – संयोजक एवं अंबेसडर प्रोग्राम का पश्चिमी भारत का प्रभारी बनाया गया है। शुभम ने बताया कि C-20 वैश्विक संस्था G-20 का इंगेजमेंट ग्रुप है। इसके तहत पुरे देश में जन कल्याण सम्बंधित आयोजन कराये जायेंगे। जिसमें कई NGO एवं इंटेलेक्चुअल प्रतिभाग करेंगे।
सिविल20, G-20 का एक इंगेजमेंट ग्रुप है, जो सिविल सोसाइटी संगठनों और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाता है. अगले कुछ महीनों तक भारत में इस पर अलग-अलग स्थानों पर चर्चा, सेमिनार आयोजित होंगे.

अंत में एक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा. इस समिट में नागरिकों संगठनों की स्थिति और विकास के मुद्दों पर नीतिपत्र जारी किया जाएगा.

आज दुनिया को जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में नागरिक समाज और सामाजिक संगठाओं को अपने पर विश्वास रखकर आगे बढ़ना होगा. बता दें कि सिविल-20 इंडिया 2023 चेयरपर्सन माता अमृतानंदमयी देवी हैं.

भारत करेगा G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता

बताते चलें कि 1 दिसंबर से भारत ने G-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी. अब G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की मेजबानी में किया जाएगा. इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment