प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में विद्या की देवी माता शारदे की प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार की देर शाम 3 लोगों को डूबने से मौत हो गई है। दरअसल सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग इलाकों में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है जहां पर मां शारदे की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई दूसरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौरा गांव की है जहां रविवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर की है। शहर की बड़ी पोखर में देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाछी टोला निवासी गोलु कुमार मूर्ति विसर्जन में शामिल था विसर्जन के दौरान मूर्ति के साथ वह पोखर के बीच चला गया और डुब गया। स्थानीय लोगों के द्वारा शव की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या मे स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद है। वहीं गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पोखर में भी डुबने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रजौर पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 निवासी 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के रूप में किया गया । बताया गया कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को ले प्रमोद ग्रामीणों के साथ गांव स्थित पोखर गया था जिस दौरान मूर्ति विसर्जन के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया जो देखते ही देखते पानी में डूब गया । ग्रामीणों के द्वारा जब तक उसे पोखर के गहरे पानी से बाहर निकालकर इलाज हेतु पीएचसी लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी




