नही थम रहा है पंचायत प्रतिनिधियों पर हमला, वार्ड पार्षद और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, स्थिति नाजुक!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी में नही थम रहा है पंचायत प्रतिनिधियों पर हमला

पिछले 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ जन प्रतिनिधि और उसके परिजनो पर जानलेवा हमला

अबकी बार अरेराज के एक वार्ड पार्षद और उसके परिजनों पर हुआ जानलेवा हमला

हमले में वार्ड पार्षद और उसका पुत्र हुआ गंभीर रूप से जख्मी

मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
बिहार के पूर्वी चम्पारण ज़िले में मोतिहारी में जन प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है ।

पिछले 24 घंटे की अगर बात की जाय तो अभी पिपरा थाना क्षेत्र के सागर पंचायत की मुखिया ममता सिंह के पति सुनील सिंह व उसके ड्राइवर पर जानलेवा हमला का मामला ठंडा हुआ भी नही था कि चुनावी रंजिश में एक और जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला हुआ है ।अबकी बार इसका शिकार हुआ है अरेराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 की पार्षद कुंती देवी और उसका परिवार ।जी हां मोतिहारी में लगातार जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस हांथ पर हांथ धरे बैठी हुई है ।कल देर रात बारह बजे के करीब अरेराज के वार्ड नंबर छह की पार्षद कुंती देवी के घर पर उनसे चुनाव हारे पूर्व वार्ड पार्षद और उसके परिजन और अन्य हमलावर पहुंचे और धारदार हथियार से समूचे परिवार को मारने पीटने लगे जिज़के कारण उसका पुत्र व खुद महिला वार्ड पार्षद सहित घर के अन्य सदस्य घायल हो गए जिनमे से उसका पुत्र पप्पू शर्मा काफी गंभीर रूप से घायल हो गया है और चिंताजनक स्थिति में उसका इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में चल रहा है ।

वही इस संबंध में पार्षद के देवर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चुनावी रंजिश में ज्वाला शर्मा व उसके पुत्रो और अन्य लोगो ने उनके घर मे घुसकर उनलोगों पर जानलेवा हमला किया है । अरेराज ओपी पुलिस को लिखित आवेदन दे दिया गया है ,,

Join us on:

Leave a Comment