थानेदार की पिटाई से घायल चौकीदार का पप्पू यादव ने जाना हाल

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाजरत चौकीदार रघुनाथ पासवान से जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित चौकीदार से मुलाकात की है। बताया गया है कि पिछले दिन 27जनवरी को शराब छापेमारी के दौरान चौकीदार को राजापाकर थानेदार नीरज कुमार के द्वारा शराब की छापेमारी के दौरान उसे पिटाई की गई थी।

थानेदार नीरज कुमार की पिटाई से चौकीदार पूरी तरह से जख्मी हो गया था। और थानेदार ने उसी स्थान पर छोड़कर चले गए थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों के ने सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां घायल चौकीदार का अभी भी इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे और पीड़ित चौकीदार से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार और जिला प्रशासन पर घोर आपत्ति जताई है। पप्पू यादव नियम जिला प्रशासन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजापाकर थानेदार पर प्राथमिकी दर्ज कर सस्पेंड करने और विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment