कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
महिलाओं व छात्राओं के उत्थान के लिए किया गया बेहतर कार्य, भयमुक्त व पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं
रविवार को कैमूर में समाधान यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। भभुआ के लिच्छवी भवन में जीविका दीदी के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के लिए ही कार्य किया है। राज्य में पुरुष की बराबरी के लिए महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। महिलाओं को 50% आरक्षण नौकरी में ही नहीं पंचायती चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में भी देकर मैने महिलाओं को आगे बढ़ाया। आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। सीएम ने कहा कि बच्चियां गरीबी के चलते पांचवी तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ देती थी ।

तो मैंने आठवीं तक बच्चियों को पोशाक देना शुरू किया ताकि बच्चियां पढ़ सके उन्होंने कहा कि बच्चियां कमजोर दिखती थी इसके लिए मैंने नौवीं क्लास में पढ़ने वाली बच्चियों को साइकिल देना शुरू किया तो बच्चियां भी साइकिल से विद्यालय जाने लगी है। उनका मनोबल बढ़ गया। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह समेत विभिन्न योजना चलाया गया है। बिहार में स्वयं सहायता समूह था लेकिन मेरे द्वारा उसका नामकरण जीविका दीदी कर दिया गया। आज के समय में महिला आत्मनिर्भर बन गई है। महिला अपने परिवार को पालन पोषण के साथ-सथ अन्य कार्यों में भी अपनी हाथ बंटा रही है। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने भी अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्र में 8430 जीविका स्वयं सहायता समूह के बीच 75. 30 करोड़ का सीएम द्वारा चेक वितरण किया गया। यह चेक मुख्यमंत्री द्वारा मोहनिया प्रखंड की सविता देवी एवं भभुआ प्रखंड के शोभा देवी को चेक दिया गया। वही मुख्यमंत्री द्वारा सिलाई मशीन इकाई मधुमक्खी उत्पादक समूह स्वास्थ्य एवं पोषण उधम हेतु 7936400 रुपए का चेक प्रदान किया गया। यह चेक अंजू कुमारी सिंह एवं अनीता देवी को दिया गया।

- सभी सरकारी कार्यों का लिया जायजा
समाधान यात्रा के दौरान कैमूर पहुँचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सरकारी कार्यों का लिया जायजा. रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने खाद की समस्या पर कहा कि कैमूर में देखने से ऐसा नहीं लग रहा है कि यहाँ के किसानों को खाद नहीं मिला होगा। क्योंकि यहां के खेतों में हरियाली भरियाली लगी हुई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम को निर्देश देता हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है। आप इसको जल्दी देखिए। क्योंकि किसान को खाद लेने की दिक्कत ना हो। इससे पहले भी जिला अधिकारी को निर्देश दिया था और ऐसा बात है तो इसका जल्द ही निदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हर घर नल जल योजना पर कहा कि निर्देश दे दिया गया है कि नल का जल हर घर तक पहुचाया जाय। अगर यह कार्य किसी कारण वश अधूरा है तो उसको जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसको लेकर डीएम को निर्देश दिया हूं कि जहाँ भी नल का जल पहुचने में कोई दिक्कत हो रहा है। तो उसको जल्द ही चालू कराया जाय ताकि लोग नल के जल का उपयोग कर सकें।
विदित हो कि पटना हवाई अड्डा से उत्क्रमित मध्य विद्यालय पढ़ौती स्थित हेलिपैड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इसके बाद भगवानपुर के पढ़ौती गांव के वार्ड नंबर नौ में मत्स्य विभाग के पोखरा का अवलोकन किया। इसके भगवानपुर के पढ़ौती गांव के वार्ड नंबर नौ में कृषि विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं का अवलोकन किया। इसके बाद पढ़ौती के वार्ड नौ में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का अवलोकन एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभुकों एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद तथा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इसके बाद सीएम पढ़ौती के वार्ड नौ से वार्ड सात अंतर्गत विकसित पुस्तकालय के उदघाटन किया। इसके बाद पढ़ौती के वार्ड सात से कोचाढ़ी के लिए प्रस्थान कर गये। कोचाढ़ी में आगमन एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री, कीट, सर्टिफिकेट का वितरण एवं लाभुकों से संवाद सीएम ने किया। वहीं कोचाढ़ी अंतर्गत स्थानीय बुनकरों द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अन्य विकासात्मक कार्यों का अवलोकन तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। इसके बाद कोचाढ़ी से लिच्छवी भवन भभुआ के लिए प्रस्थान किये। लिच्छवी भवन भभुआ में आगमन एवं जीविका दीदियों से संवाद किये। लिच्छवी भवन भभुआ से परिसदन भभुआ के लिए प्रस्थान किये। इसके बाद समाहरणालय कैमूर आगमन तथा दिव्यांग जनों को बैटरी ऑपरेटेड मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण उपरांत समाहरणालय स्थित सभागार स्थित सभागार में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक के बाद कृषि भवन परिसर में निर्मित हेलिपैड के लिए प्रस्थान किये गये और पटना चले गये।




