पंकज कुमार जहानाबाद।
दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23 के आज तीसरे दिन रग्बी, शतरंज, हैण्डबाॅल तथा भारोत्तोलन खेल विधा का आयोजन किया गया। इसके अलावा ताईक्वांडो एवं तलवारबाजी खेल विधा का ओपन ट्रायल हुआ। हैण्डबाॅल अंडर-14 बालक वर्ग में जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा एवं हैण्डबाॅल अंडर-14 बालिक वर्ग में भी जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा। हैण्डबाॅल अंडर-17 बालक वर्ग में जहानाबाद प्रखंड विजेता एवं हैण्डबाॅल अंडर-17 बालिका वर्ग में मखदुमपुर प्रखंड विजेता एवं जहानाबाद प्रखंड उप विजेता रहा। हैण्डबाॅल अंडर-19 वर्ग में जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा। हैण्डबाॅल अंडर-19 बालिका वर्ग में मखदुमपुर प्रखंड विजेता रही। रग्बी खेल प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग में जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा एवं रग्बी अंडर-14 बालिका वर्ग में भी जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा। रग्बी अंडर-17 बालक वर्ग में जहानाबाद प्रखंड विजेता एवं मखदुमपुर प्रखंड उप विजेता रहा। रग्बी बालिका अंडर-17 में भी जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा।

रग्बी अंडर-19 बालिका वर्ग में मखदुमपुर प्रखंड विजेता रहा। शतरंज अंडर-14 बालक वर्ग में रौशन कुमार, नई किरण स्कूल, जहानाबाद एवं अंकीत कुमार, मानस वि0 जहानाबाद विजेता रहा एवं निशांत कुमार, माउंट वैली स्कूल, काको एवं युवराज गौतम, म्यूर प0 स्कूल, काको उपविजेता रहा। शतरंज अंडर-14 बालिका वर्ग में अंजुषा कुमार, म0 वि0 बौरी, एवं पिटु वर्मा, मानस वि0 वभना विजेता रही एवं आलिया प्रवीण, म्यूर पब्लिक स्कूल, काको, एवं अरोजा आजमी, म्यूर पब्लिक स्कूल, काको उपविजेता रही। शतरंज अंडर-17 बालक वर्ग में किशन कुमार, डी.ए.वी. एवं रूद्र कुमार, डी.ए.वी, विजेता रहा एवं अजीत कुमार, जहानाबाद प्रखंड एवं मो0 फैजान रीजवी, काको प्रखंड उप विजेता रहा। शतरंज अंडर-17 बालिका वर्ग में निदा शहाब, म्यूर पब्लिक स्कूल, काको विजेता रही है। भारोत्तोलन अंडर-19 बालक वर्ग 94 के.जी. कैटेगरी में रौशन कुमार प्रथम, 85 के.जी. कैटेगरी में अंकित कुमार प्रथम, 69 के.जी. कैटेगरी में अंशु कुमार प्रथम 50 के.जी. कैटेगरी में चंदन कुमार प्रथम, 56 के.जी. में दीपक कुमार प्रथम एवं अमित कुमार का द्वितीय स्थान रहा। भारोत्तोलन अंडर-17 बालक वर्ग में 94 के.जी. कैटेगरी में अमन मेहता प्रथम एवं रौशन कुमार का द्वितीय स्थान रहा। 77 के.जी. कैटेगरी में यश कुमार प्रथम, रौशन कुमार, द्वितीय एवं सार्थक कुमार का तृतीय स्थान रहा 85 के.जी. कैटेगरी में हृतिक कुमार प्रथम। 62 के.जी. कैटेगरी में शशि रंजन प्रथम एवं पंचम कुमार का द्वितीय स्थान रहा 69 के.जी. कैटेगरी में हर्शराज सिंहा प्रथम, प्रशांत कुमार, द्वितीय एवं पवन रंजन कुमार का तृतीय स्थान रहा। 50 के.जी. कैटेगरी में नीरज कुमार प्रथम, लक्की कुमार, द्वितीय एवं अक्षाजयश का तृतीय स्थान रहा। 56 के.जी. कैटेगरी में अमृत कुमार प्रथम, रीशु कुमार, द्वितीय एवं प्रिंश कुमार का तीसरा स्थान रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में 48 के.जी. कैटेगरी में पूजा कुमारी प्रथम रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में 75 के.जी. कैटेगरी में अन्नी प्रथम रही। अंडर-17 बालिका 63 के.जी. कैटेगरी में पुष्पा कुमारी प्रथम, 69 के.जी. कैटेगरी में मोनिका शर्मा प्रथम, 53 के.जी. कैटेगरी में शिखा भारती प्रथम एवं स्वीटी नैना द्वितीय रही। 58 के.जी. कैटेगरी में जूही चावला प्रथम रही। अंडर-17 भारोत्तोलन में 44 के.जी. कैटेगरी में प्रियंका कुमारी प्रथम, प्रतिज्ञा कुमारी, द्वितीय एवं पूनम कुमारी, तृतीय रही इसके साथ ही प्रिया कुमारी का संयुक्त तृतीय स्थान रहा। 48 के.जी. कैटेगरी में काजल कुमारी, प्रथम, राखी कुमारी, द्वितीय प्रिया कुमारी, तृतीय स्थान एवं मानसी कुमारी का तृतीय संयुक्त स्थान रहा। 220 के.जी. कैटेगरी में बेस्ट लिफ्टर भारोत्तोलन बालक वर्ग में अंशु कुमार रहा एवं बालिका वर्ग में मोनिका शर्मा 112 के.जी. कैटेगरी में विजेता रही। भारोत्तोलन बालक एवं बालिका वर्ग में जहानाबाद प्रखंड विजेता रहा।
इसके साथ ही ताईक्वांडो बालक का ओपेन ट्रायल में घोषी प्रखंड का एक बालक को चुका गया एवं तलवारबाजी ओपन ट्रायल में अंडर-14 बालक वर्ग में कुणाल सिंह आर्या, अंडर-17 बालक वर्ग में आशिष कुमार, एवं अंडर-19 बालक वर्ग में अमित कुमार को चयनित किया गया है। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23 में जिले में कार्यरत शारीरिक शिक्षक, शारीरिक अनुदेशक, खेल संघ के प्रतिनिधियों एवं वरीय खिलाड़ियों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।




