कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में विश्व की प्राचीनतम मंदिर मां मुंडेश्वरी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवनिर्मित धर्मशाला को खोला जाए। करोड़ों की लागत से बना यह धर्मशाला उचित संचालन और प्रबंधन के अभाव में बंद रहता है। मां मुंडेश्वरी धाम के लिए रोपवे योजना पर काम वर्षों से लंबित है कृपया इस पर काम अति शीघ्र चालू हो।

मुनमुनिया पहाड़ी पर बसई के पास सम्राट अशोक शिलालेख के सुरक्षित और संरक्षित करते हुए उस स्थान को तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के अनुरूप विकसित किया जाए। इसको लेकर जदयू के प्रदेश महासचिव व रामगढ़ प्रखंड के सहूका गांव के रहनेवाले अजीत कुमार ने रविवार को कैमूर में समाधान यात्रा पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग पूरा करने का अनुरोध किया।




