कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार में अवैध बालू खनन परिवहन व ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगवाने व ट्रकों को सुचारू रुप से चलाने के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन
बिहार में अवैध बालू खनन परिवहन व ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के लिए कैमूर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार को ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गये ज्ञापन में बताया है कि ट्रक मालिकों का कोरोना काल से लेकर अब तक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है गाड़ियों का इएमआइ व गाड़ियों का पेपर सब फेल हो चुका है। जिसमें ट्रक मालिक माइंडली टेंसन में है किस का घर किसी का खेत किसी का जेवर तक बिक गया फिर भी स्थिति नहीं सुधरी है। महोदय कोई ऐसा कानून लाइए कि ट्रक इंडस्ट्रीज फिर से अपने पैरों पर खड़ा होकर दौड़ लगा पाये। पूरे बिहार में ओवरलोड अवैध खनन का परिवहन धड़ल्ले से जारी है। जैसे रोहतास औरंगाबाद के घाटों में घड़ल्ले से अवैध लोडिंग होता है

जिसका खामियाजा ट्रक वालों को भुगतना पड़ता है। सौंपे गये आवेदन में बताया है कि बालू अंडर लो 3416 रुपये पर सीएफटी चालान का टाइम 12 घंटा समय सीमा खत्म होने के बाद दो लाख खनन का अर्थ दंड और ड्राइवर ऑनर को जेल और कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ता है। बालू ओवरलोड 1200 रुपये में मनमाना लोडिंग बिना चालान का पकड़े जाने पर दो लाख खनन का केवल अर्थदंड लगता है। अगर इनसे बचना है तो एक लाख से दो लाख रुपये तक में बात बनी तो रोड पर से ही छूट जाता है अगर इंट्री के सिस्टम में आये है तो इसका प्रमाण सासाराम व मोहनिया टोल प्लाजा पर प्राप्त हो सकता है जो रात में दो हजार से लमसम गाड़ियां पार होती है प्रत्येक रात की यही कहानी है 90 प्रतिशत गाड़ियां इंट्री से चलती है। इन बातों प र ध्यान आकर्शित करते हुए कोई ठोस कदम उठाने की कृपा प्रदान करें।




