अनुमंडलीय अस्‍पताल के मरीजों को मिलेगा दीदी की रसोई का खाना!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मोहनिया अनुमंडलीय अस्‍पताल के मरीजों को मिलेगा दीदी की रसोई का खाना, स्वाथ्य विभाग के अधिकारियो ने किया उद्घाटन

कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्‍पताल में भी दीदी की रसोई शुरू हो गई है। इस तरह से मोहनिया अनुमंडलीय अस्‍पताल में मरीजों को ताजा और शुद्ध भोजन उपलब्‍ध हो सकेगा। मरीजों को निशुल्क भोजन मिलेगा। अब मरीजों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ हुए इकरारनामे के अनुसार अस्पताल में दीदी की रसोई खोली गई है। जो यहां भर्ती होने वाले मरीजों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगी। साथ ही अस्पताल में आने वाले अन्य लोगों के लिए भी कैंटीन यानी रसोइया का भोजन उपलब्ध रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment