मैत्री संदेश के साथ नेपाल रवाना हुई सायकिल पे संडे की टीम!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगुसराय में भारत नेपाल मैत्री यात्रा साईकिल पे सन्डे के साथ अनहद

बेगुसराय की आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा विगत 29 वर्षों से बेगूसराय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी आलोक में वर्ष 2014 से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ‘साइकिल पे संडे’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल से निकलकर लोगों को पर्यावरण, स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूक करने का काम किया जाता है। विदित हो कि विगत 12 जुलाई 2020 को साइकिल पे संडे टीम द्वारा 300 वें रविवार को बीहट के 6500 घरों में एक साथ पौधा वितरण कर पौधा लगाया गया , जो अपने आप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2021 में अनहद यात्रा की शुरुआत की गई,

जो वर्ष 2021 में दिनकर ग्राम सिमरिया से बापू धाम मोतिहारी तक, वर्ष 2022 में दिनकर ग्राम सिमरिया से बुद्धग्राम बोधगया तक की गयी थी। इस वर्ष अनहद यात्रा भाग 3 के तहत 29 जनवरी 2023 से 31 सदस्यों का जत्था ‘साइकिल पे संडे’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया, बरौनी, बेगूसराय बिहार से गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी नेपाल की लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी जिसमें स्वच्छता के साथ शांति और मैत्री का संदेश लेकर भारत – नेपाल मैत्री यात्रा आयोजित है। यात्रा 29 जनवरी से प्रारंभ होकर 02 फरवरी को लुम्बिनी नेपाल जाकर संपन्न होगी। रास्ते में ठहराव के साथ – साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Byte :- कुंदन कुमार, यात्रा संयोजक
Byte :- तेघरा विधायक, रामरतन सिंह (सीपीआई )

Join us on:

Leave a Comment