रवि शंकर शर्मा :-
बिहार के बच्चे जब बिहार से बाहर पढ़ने जाते हैं, तो उन्हें गाली सुनकर जलील होना पड़ता है: प्रशांत किशोर
जन सुराज पदयात्रा के दौरान गोपालगंज के कुचायकोट में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब हम बिहार से बाहर जाते हैं, तो दूसरे राज्यों के लोग बिहारी नाम से चिढ़ते हैं। वे बिहार का मतलब बेवक़ूफ़ और लोगों को अनपढ़ समझते हैं। बिहारी शब्द आज गाली बन गया है। जो लड़के आज यहां से मजदूरी करने जाते हैं यहा तक कि जो बच्चे पढ़ने जाते हैं उन्हें बिहारी के नाम से गाली सुन कर जलील होना पड़ता है। ये स्थिति बदलनी चाहिए और यह स्थिति तब बदलेगी जब आप हम सब मिलकर यह संकल्प लेंगे कि इस बार सही लोगों को चुन कर सत्ता में लाना है।





