बेगूसराय में हड़ताल पर गये एम्बुलेंस कर्मचारी, मरीजों की बढ़ी परेशानी!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय सादर अस्पताल में एंबुलेंस कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । इस वजह से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । दरअसल 27 जनवरी को मरीज को लाने जाने के दौरान एंबुलेंस टेक्नीशियन की ट्रक द्वारा कुचल जाने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने मुआवजे की मांग को लेकर आज से सभी 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है।

एंबुलेंस कर्मचारी संघ का मांग है कि मृतक टेक्नीशियन पिंटू कुमार के परिजनों को मुआवजा और उनके परिवार को नौकरी देने की मांग की गई है। दरअसल साहेबपुर कमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एंबुलेंस टेक्नीशियन पिंटू कुमार मरीज को लाने जा रहा था तभी बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास एंबुलेंस का दरवाजा खुल गया था जिसे वह बंद करने उतरा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस कर्मियों ने कहा वह जिसके लिए काम करते हैं वह भी सुधी नहीं ले रहा है विभाग के द्वारा कोई मुआवजा नहीं दी गई है ना ही मुआवजा देने के लिए कोई पहल की जा रही है। एंबुलेंस कर्मियों ने पहले से भी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करने की घोषणा की थी लेकिन टेक्नीशियन की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है ।
बाइट- रामानंद, नेता एंबुलेंस कर्मचारी संघ
बाईट- एंबुलेंस कर्मचारी

Join us on:

Leave a Comment