कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
25 जनवरी बुधवार को राष्टीय मतदाता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालय समेत सभी बूथों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। समाहरणालय में, पुलिस लाइन में समेत सभी सरकारी कार्यालय, बूथ पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता एवं गरिमा को आवश्यक बताते मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। इन दौरान शपथ लेते हुए कहा कि
हम ,भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह शपथ दोहराई गई।





