राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस व स्वास्थ कर्मियों ने मताधिकार का उपयोग करने की ली शपथ!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के दुर्गावती राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कैमूर जिले के दुर्गावती थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली.
बता दें कि दुर्गावती थाने में मतदाता दिवस पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने अपने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई. वहीं दूसरी तरफ दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शांति कुमार मांझी ने भी अपने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए शपथ दिलाई.
वही प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ शांति कुमार मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करता है.

मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है. हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Join us on:

Leave a Comment