नितीश कुमार की एनडीए में वापसी असंभव से भी ऊपर – विवेक ठाकुर

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर नोएंट्री लगाते हुए कहा कि अब यह असंभव से भी ऊपर हो गया है और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहां की जिस तरह से अपनी आदत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाए हुए हैं उससे बिहार की जनता के नजरों से इस कदर गिर गए हैं कि अब बिहार की जनता उन पर कभी विश्वास नहीं कर सकती है। जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पूछे जाने पर विवेक ठाकुर ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को बिहार की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है जो भी अच्छे लोग भाजपा में आना चाहेंगे उनका भाजपा स्वागत करेंगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गत दिनों जो उपचुनाव बिहार में हुए और बिहार की जनता एक बनाम अनेक की लड़ाई में भाजपा को विजय दिलाई।

इससे साफ जाहिर होता है कि जनता भाजपा को अपनाना चाह रही है ।भाजपा भी जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आने वाले दिनों में एक सशक्त और मजबूत सरकार बनाने का काम करेगी। भाजपा को अभी कोई जल्दबाजी नहीं है ।भाजपा नेता से राजसभा सांसद विवेक ठाकुर आगामी 22 फरवरी को पटना बापू सभागार में आयोजित स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों से अपील करने आए थे। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी भी पहुंचेंगे।

बाइट विवेक ठाकुर राज्यसभा सांसद सह भाजपा नेता।

Join us on:

Leave a Comment