प्रशान्त कुमार / चन्द्र किशोर पासवान
बेगुसराय बिहार
बेगुसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे जमीन दिखाने के बहाने छेड़खानी का आरोप एक महिला ने लगाते हुए सिंघौल थाना में 44/ 23 प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताई की मैं रिफायनरी टाउनशिप स्थित आवास में झाड़ू पोछा का काम करती हूं काम करके अपना जीवन यापन करती हूं। इसी दौरान कुछ माह पूर्व मेरी मुलाकात सिंघौल थाना क्षेत्र के निवासी धर्मात्मा राय चौधरी से हुई उससे मैंने आवास हेतु जमीन खरीदने की बात कही थी 21 जनवरी को धर्मात्मा राय ने जमीन दिखाने के लिए मुझे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे बुलाया जहां पहले से ही के राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू एवं दो,तीन अन्य लोग मौजूद थे उसी जगह धर्मात्मा राम 1 घंटे के बाद मेरे साथ छेड़खानी करने लगे गुड्डू कुमार इसमें सहयोग करते हुए मेरे कपड़े उतारने लगे मैं इनकी हरकतों को समझते हुए वहां पर जोर जोर से चिल्लाने लगी इससे भयभीत होकर के सभी वहां से भाग खड़े हुए इस बात की शिकायत मैंने सिंघौल थाना में लिखित रूप से दी है और कार्रवाई की मांग की इधर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की जांच चल रही है





