पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के साथ किया गैंग रेप!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई -दुष्कर्म
25-1-2023

स्लग: पति के सामने दुष्कर्म करने का महिला ने लगाया आरोप
शराब पीकर दिया घटना को अंजाम,विरोध करने पर किया मारपीट
पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का किया मांग

जमुई में पति के सामने पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मंगलवार की दोपहर महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि वह छह महीना पहले प्रेम प्रसंग में एक युवक के साथ मंदिर में शादी की थी। युवक बोकारो सेल में नौकरी करता है। वह दोनों पति-,पत्नी की तरह एक साथ बोकारो में ही रह रहे थे। शनिवार को दोनों बोकारो से जमुई आए थे और एक किराए के मकान में थे। देर रात उनके पति के साथी सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी रमन सिन्हा भी आया। फिर पति के साथ मिलकर शराब पीने लगा। देर रात अचानक रमन सिन्हा के द्वारा उनका हाथ पकड़ लिया गया और उनके पति के द्वारा कहा गया कि कुछ नहीं होगा। जब इसका विरोध किया गया तो रमन सिन्हा के द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि रमन सिन्हा और उनके पति दोनों के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। रविवार की सुबह जब घटना की जानकारी वह अपने पति के परिवार वालों को दी तो उनके परिवार वालों के द्वारा केस करने से मना कर दिया गया फिर समझौता की बात कही। रविवार की शाम उनके पति के भाई और भाभी समझौता के लिए आए लेकिन उन लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे और गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने लगे। फिर सोमवार की शाम टाउन थाना में आवेदन देने पहुंची थी, लेकिन टाउन थाना की पुलिस के द्वारा उन्हें महिला थाना जाकर आवेदन देने की बात कही गई। उसके बाद महिला थानाध्यक्ष के छुट्टी पर रहने की वजह से वे व मंगलवार को महिला थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि महिला थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट: पीड़िता

Join us on:

Leave a Comment