शाहरुख खान की मूवी पठान पर भागलपुर में विवाद जारी, पोस्टर फाड़ किया प्रदर्शन!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी पठान पर भागलपुर में विवाद जारी , पठान मूवी को बैन करने की कर रहे मांग

बॉलीवुड फिल्म पठान भागलपुर में 25 जनवरी को रिलीज हो रही है ऐसे में मूवी के रिलीज के 1 दिन पहले ही सिनेमा हॉल में पोस्टर लगाए गए थे इन पोस्टरों को फाड़कर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मूवी पठान फिल्मी पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही विवादों में गिरती चली जा रही है

भागलपुर समेत देश के कई राज्यों में इसका विरोध अलग अलग तरीके से शुरू हो गया है कहीं पोस्टर फाड़कर तो कहीं शाहरुख खान के फोटो को जलाकर प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते दिख रहे हैं इसको लेकर कई हिंदू संगठन तक अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं वही भागलपुर के सिनेमाघरों में भी आज शाहरुख खान के पोस्टर को फाड़कर लोगों ने प्रदर्शन किया, वही इस मूवी की बेशर्म रंग गाना रिलीज होने के बाद से फिल्म का विरोध तेजी से होना शुरू हो गया ।

Join us on:

Leave a Comment