आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापा मारकर 293 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। मामला नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी मोहल्ले की है जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजू पासवान नामक युवक अपने घर में हेरोइन रखकर बेचता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने एक टीम का गठन किया और राजू पासवान के घर पर छापामारी की जिसमें पुलिस ने 293 ग्राम हेरोइन एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल के साथ दो तस्करों को धर दबोचा ।पुलिस के इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। जबकि पहले भी गांगी स्थित एक घर में करोड़ों का हीरोइन बरामद हो चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)





