दिनदहाड़े नवगछिया के बैंक ऑफ बैंक ऑफ इंडिया नवगछिया शाखा में 9 लाख की लूट!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

नवगछिया के एनएच 31 के किनारे स्थित बैंक ऑफ इंडिया नवगछिया शाखा में पूर्व में कई बार चोरी के प्रयास किए जा चुके हैं इस बार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक में प्रवेश कर 9 लाख रुपये लूट लिया ।
बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में अपराधी बैंक में पहुंचे । हथियार दिखाकर ग्राहकों को एक तरफ किया इसके बाद सबों का मोबाइल छीन लिया हथियार लहराकर हुए धमकी दी और कैशियर मयंक को पहले रस्सी से बांध फिर मैनेजर के साथ भी मारपीट की। उसके बाद करीब 9 लाख रुपए लूट लिए। सभी अपराधी सर्जिकल मास्क लगाए हुए थे।

बैंक कर्मी के सामने आते ही हथियार तान दिया हल्ला करने पर जान मार देने की धमकी देने लगा। डर से उस वक्त पुलिस को सूचना भी नहीं दे पाए। घटना के वक्त बैंक में करीब 8 ग्राहक भी थे। जो पैसे जमा व निकासी करने पहुंचे थे। उसे भी चुप चाप बैठने को कहा डर से किसी ने भी कोई हलचल नहीं की। सुरक्षा के लिए बैंक में प्राइवेट गार्ड भी है। गार्ड को पहले ही दो अपराधी ने धमका कर बैठा दिया। सायरन रहते हुए भी डर से नहीं किसी ने नहीं बजाया। लूटने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए बाहर आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सुशांत सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं ।

Join us on:

Leave a Comment