राघोपुर मे तेजस्वी यादव का भारी विरोध, लोगों ने कारकेड रोक कर किया बवाल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव आज अपने चुनावी क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे ….
लेकिन चुनावी क्षेत्र पहुंचे तेजस्वी यादव के सामने लोगो ने भारी बवाल कर दिया

तेजस्वी पहुंचे थे क्षेत्र के विकास योजनाओ के शिलान्यास के लिए .. लेकिन रास्ते में ही महादलित टोले के लोगो ने सड़क पर लेट तेजस्वी के काफिले को रोक दिया …

सायरन बजाता तेजस्वी यादव का काफिला राघोपुर में पहुंचा .. लेकिन मलिकपुर पहुँचते ही अचानक सैकड़ो महादलित समुदाय के लोग तेजस्वी के काफिले वाली सड़क पर लेट गए …

कारकेट की पुलिस भागती पहुंची और लोगो को खींच खींच कर सड़क से हटाती दिखी ….

दरअसल स्थानीय महादलित टोले की सड़क की मांग को लेकर लोग विरोध कर रहे थे …. लोगो का आरोप था की 34 साल से बने महादलित टोले के लिए एक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ , जिससे परेशान होकर लोगो ने तेजस्वी यादव का काफिला रोक लिया

स्थानीय हरेंद्र दास ने बताया –
हमलोगो को सड़क चाहिए हमारे बच्चे कीचड़ में आते जाते है .. हमलोगो मलिकपुर के महादलित बस्ती में सड़क चाहिए … आज तेजस्वी यादव बस घोषणा कर दे सड़क के लिए , नहीं तो हमारे शरीर पर गाडी चढ़ा कर जाए

लोगो को समझा बुझा कर तेजस्वी यादव का काफिला कुछ दूर ही बढ़ा की छात्रों के एक गुट ने तेजस्वी के काफिले को रोक विरोध शुरू कर दिया ..

दरअसल राघोपुर में डिग्री कालेज और सरकारी बैंक की मांग वाली तखली लिए छात्र कालेज और बैंक के लिए तख्तियां लिए तेजस्वी यादव के सामने विरोध कर रहे थे

छात्र अभय कुमार ने बताया की
हमलोगो को कालेज और बैंक चाहिए – इतना बड़ा क्षेत्र है लेकिन एक भी डिग्री कालेज नहीं है!

Join us on:

Leave a Comment