प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!
बेगूसराय 16 जनवरी को दिनदहाड़े बीच शहर हुए स्वर्ण व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल हनी पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज मोहल्ले में स्वर्ण व्यवसाई रवि रोशन को दोपहर में कुख्यात बदमाश हनी पासवान ने दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हनी पासवान अकेले ही दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के बाद बाहर खड़े अपने दो सहयोगियों के साथ बाईक से फरार हो गया था।

इस मामले में एक बदमाश कंचन पासवान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन मुख्य आरोपी और शूटर फरार था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया मृतक स्वर्ण व्यवसाई रवि रोशन जमीन का कारोबार करता था और कई विवादित जमीन पर भी उसकी नजर थी वहीं गिरफ्तार कुख्यात बदमाश कंचन पासवान भी जमीन का कारोबार करता था इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। विवादित जमीन को लेकर साजिश रचकर हनी पासवान और कंचन पासवान ने मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




