बेगूसराय-हथियार समेत तस्कर और दो अन्य बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस बड़ी कार्रवाई करते एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार के साथ 6 पिस्तौल 17 जिंदा कारतूस दो मैगजीन समेत अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बेगूसराय में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव में एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 6 पिस्तौल एक पिस्टल ,17 कारतुस और दो मैगजीन बरामद किया है। वहीं दूसरी ओर लूट की कोशिश करने वाले दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध की योजना बनाने की सूचना मिलने के बाद पटना एसटीएफ के सहयोग से सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना के रामदीरी गांव में छापेमारी की गई जहां से हथियार के साथ तस्कर अनंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी ओर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने एन एच 31 पर छापेमारी कर दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू निवासी सुनील सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार और रामाश्रय महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर एनएच 31 के पास से अपराध की योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ऑटोमैटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस ,एक चाकू, एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामदगी में भी सफलता मिली है। एसपी ने योगेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान दोनों जगह पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment