भभुआ और हाटा नगर पंचायत मे सशक्त समिति के सदस्यों को एडीएम कैमूर ने दिलाई शपथ!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ नगर पर्षद और हाटा नगर पंचायत सशक्त समिति को एडीएम ने दिलाई शपथ
=शपथ लेने के बाद समिति सदस्यों ने शहर में समाज के हर वर्ग के विकास की कही बात
भभुआ सदर.शहर के सरकार की कैबिनेट कही जाने वाली सशक्त स्थायी समिति के नामित सदस्यों को जिला समाहरणालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.जिला समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय कक्ष में एडीएम संजय कुमार ने भभुआ नगर पर्षद में गठित सशक्त स्थायी समिति और हाटा नगर पंचायत में गठित समिती सदस्यों को बारी बारी से शपथ दिलाया.

भभुआ नगर पर्षद में पदेन सदस्य के तौर पर मुख्य पार्षद विकास कुमार तिवारी और उप मुख्य पार्षद रबिता पटेल के अलावे सदस्य के तौर पर वार्ड संख्या 9 के पार्षद माहताब अंसारी,वार्ड संख्या 6 के पार्षद मकसूदन राम और वार्ड संख्या 25 के पार्षद महेश कुमार को शामिल किया गया है.जबकि नवगठित हाटा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के पदेन सदस्य के रूप में मुख्य पार्षद रमेश जायसवाल और उप मुख्य पार्षद प्रदीप कुमार जबकि सदस्य के तौर पर हाटा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के पार्षद अनुज कुमार जायसवाल,वार्ड संख्या 5 की महिला पार्षद अनिता कुमारी और वार्ड संख्या 6 की पार्षद झानी देवी ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान द्वारा प्रदत्त उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ पूरी ईमानदारी पूर्वक सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के दायित्वों को निर्वहन करने की शपथ ली.शपथ दिलाने के बाद एडीएम संजय कुमार ने समिति में शामिल सदस्यों को शुभकामना देते हुए नयी सरकार को बेहतर तरीके से शहर के विकास करने की सीख दी.सोमवार को सशक्त स्थायी समिति के नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण करने के दौरान भभुआ नगर पर्षद व हाटा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेवारी संभाल रहे ईओ डी डी लाल सहित उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह,कमलाकर तिवारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.

Join us on:

Leave a Comment