कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
पराक्रम दिवस’ के रूप में मनायी गयी नेता जी सुभाष चंद बोस की 126वी जयंती, चार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भभुआ शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में सोमबार को नेता जी सुभाष चंद बोस की 126वी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर शंकर प्रसाद शर्मा एवं एनएसएस पदाधिकारी प्रोफ़ेसर बृजराज प्रसाद गुप्त द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती देवी की प्रतिमा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्रा सुरभि एवं जुलेखा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए कार्यक्रम की संक्षिप्त रुप रेखा प्रस्तुत की गई। इसके बाद प्राचार्य महोदय के अध्यक्षीय संभाषण के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुवात की। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं (खुशबू कुमारी, अजीत, ओमप्रकाश, तेजी कुमारी, रेखा कुमारी एवं सुरभि) ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सुंदर अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की

- चार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पराक्रम दिवस के इस अवसर पर चार प्रतियोगिताएं (निबंध रचना, कविता रचना, पोस्टर प्रतियोगिता, सेल्फी प्रतियोगिता) भी आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में सुरभि ने प्रथम, खुशी कुमारी दूसरा, एवं जुलेखा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता रचना में अदिति कुमारी चौबे ने प्रथम, लक्ष्मी कुमारी ने दूसरा, एवं अंशिका चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अरविंद कुमार एवं सत्यम कुमार ने प्रथम, तनु कुमारी ने दूसरा, एवं दीप्ति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेल्फी प्रतियोगिता में ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। - पुरस्कार किया गया वितरित
प्रतियोगिता कार्यक्रम के जजेस पैनल मैं डॉक्टर सीमा पटेल, डॉ नेयाज अहमद सिद्दीकी एवं डॉ धनंजय प्रसाद राय उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ सीमा पटेल एवं डॉक्टर नेयाज अहमद सिद्दीकी का प्रेरक उद्बोधन हुआ। डॉक्टर सीमा पटेल पूर्व एनएसएस पदाधिकारी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सोनल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर गोपनाथ सिंह, डॉ. महेश प्रसाद, डॉक्टर सीमा सिंह, डाक्टर आनंद प्रकाश, एवं प्रोफेसर केश्वर भारती, तथा एनएसएस के स्वयंसेवक ओमप्रकाश, शिवम, शुभनम, अंकित, अदिति, अंशिका, एवं लक्ष्मी के साथ अन्य छात्र, छात्राओं ने अपनी सहभागिता के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसकी जानकारी सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर बृजराज प्रसाद गुप्त ने दी।




