बेखौफ शराब माफिया ने रिटायर्ड चौकीदार की गोली मार कर हत्या की

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में अगले सुबह पेट्रोल पंप के पास शराब की खेप उतरा जा रहा था। जहां पूर्व चौकीदार और वर्तमान में पेट्रोल पंप में गार्ड का काम कर रहे प्रमोद पासवान ने शराब उतारने से मना किया। जिसके बाद दोनो के बीच बहस हुआ और शराब कारोबारी ने प्रमोद पासवान को गोली मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी ने उसकी हत्या कर मौत की नीद सुला दी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शराब कारोबारी के द्वारा सुबह के तीन बजे शराब की खेत उतारी जा रही थी। जिसे देख पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान ने विरोध जताने लगा। जिस पर दोनों में बहस होने लगी और शराब कारोबारी ने प्रमोद पासवान पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब घायल प्रमोद पासवान का बेटा राहुल पासवान पहुंचा। तो शराब माफियाओं ने राहुल पासवान पर भी गोली चला दी। लेकिन वो बाल बाल बच गया।

घटना के बाद आनन-फानन में प्रमोद पासवान को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक टेंपो सहित 30 कार्टून शराब को जब्त किया है। वही पुलिस की माने तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधी जो भी है पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।

इस घटना के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थे। सेवानिवृत्त के बाद एक पेट्रोल पंप पर नौकरी कर रहे थे। रविवार की अहले सुबह एक ऑटो से शराब की खेप को उतारता नही देख सके और शराब माफिया से भीड़ गए। नतीजा शराब माफिया ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।

Join us on:

Leave a Comment