2023 के अंत तक कोई व्यक्ति भूमिहीन नहीं रहेगा- मंत्री आलोक मेहता!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में कहा कि इस वर्ष के अंत तक बिहार में कोई भी व्यक्ति वास रहित
भूमिहीन नहीं रहेगा, वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर 3 से 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जाएगा।जमीन का नक्शा ऑनलाइन अप्लाई कर मंगवा सकते हैं ।एक ऐप जारी की जा रही है जिसमें आप अपने जमीन के पेपर का नकल डिजिटल साइन युक्त मंगवा या डाउनलोड कर सकते हैं।

श्री मेहता ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर तैयार की जा रही है जिसमें विभाग की सारी गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ।

मंत्री आलोक मेहता ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि परिवार के बीच आपसी बटवारा जल्द कर लें ताकि सर्वे में नाम आ सके

बाइट:- आलोक मेहता,
मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment