दो बच्चों की माँ से प्रेम की पिंगे बढ़ा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, कर दी दोनों की शादी!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-


दो बच्चों की मां से प्रेमी को मिलना उस वक्त मंहगा पड़ गया जब गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया और शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। पूरा मामला मंसुरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव का है। बताया जाता है कि मकदुमपुर गांव निवासी श्यामलाल महतों की पुत्री निशा कुमारी से शनिवार की शाम का तेघड़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी विकास मिलने पहुंचा था, तभी दोनों को गांव वालों ने पकड लिया और दोनों को मंसुरचक थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

जहां जानकारी मिली कि पिछले 2 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। निशा कुमारी की शादी पांच साल पहले सलेमपुर निवासी मिथुन महतों से हुई थी जहां ससुराल के पड़ोसी विकास कुमार से निशा का प्रेम हो गया लेकिन निशा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी जहां शनिवार की शाम विकास उसे मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने पकड़ लिया। बाद में थाना में लड़के के पिता, लड़की की मां और परिवार वालों के बीच सहमति हुई और उसके बाद गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी से दोनों प्रेमी जोड़ा खुश है। निशा कुमारी को दो छोटी-छोटी बेटी है फिलहाल निशा अपनी छोटी बेटी के साथ नये ससुराल चली गई है।

बाईट- निशा कुमारी, विवाहित
बाईट- बालेश्वर महतो, ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment