आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब कोईलवर थाना के पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट कार से करोड़ों के अष्टधातु की कई मूर्तियां बरामद की। मामला भोजपुर जिले के कोइलवर मोड की है जहां पर आज सुबह कोईलवर थाना के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था ।उसी दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी कोइलवर मोड़ पहुंची तभी उसमें सवार दो लोग गेट खोल कर भाग गए। पुलिस को जब शक हुआ तो उसने वाहन की तलाशी ली और मौके से एक चोर को एक देशी पिस्तौल के साथ धर दबोचा। जिसमें राम जानकी समेत कई अन्य भगवान के अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हुई ।घटना की जानकारी जिले के कई वरीय

पदाधिकारियों को दी गई जिसके बाद दल बल के साथ भोजपुर पुलिस सहित बक्सर पुलिस के कई आला अधिकारी कोइलवर पहुंचे और मूर्ति का शिनाख्त किया।बरामद सभी मूर्तियां बक्सर जिले के दीया ढकाईच स्थित प्राचीन मंदिर की है,जो अष्टधातु की हैं ।इनका अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपया मूल्यांकन किया गया है। कल देर रात चोरों ने इन सभी मूर्तियों को प्राचीन मंदिर से चुराया था और चुराने के बाद इसे लेकर जा रहे थे ।तभी कोईलवर में पुलिस ने इन्हें धर दबोचा ।हालांकि मूर्ति तस्कर में दो भागने में फरार रहे जबकि एक मौके से पकड़ा गया जिसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया है।वहीं पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बरामद वाहन के निशानदेही पर छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह सभी मूर्तियां बक्सर जिले के दिया ढाकाइच स्थित प्राचीन मंदिर की है। जिसे अंतरराष्ट्रीय मूर्ति चोर गिरोह ने कल देर रात चुराया था और अपने साथ लेकर जा रहे थे। तभी कोईलवर मोड़ के पास पुलिस ने इन्हें शक के आधार पर रोका ।जिसमें दो मूर्ति तस्कर भागने में सफल रहे वही एकं पकड़ा गया और एक स्विफ्ट गाड़ी से राम जानकी सहित कई अन्य भगवान के मूर्ति बरामद किए। जिनका मूल्य करोड़ों में आंका गया है ।फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।
बाईट/-प्रमोद कुमार यादव(एस पी भोजपुर




