झोलाछाप डॉक्टर दंपति ने अबॉर्शन कर पालतू कुत्ते को खिलाया भ्रूण, युवती ने भी तोड़ा दम, FIR दर्ज!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-


हाजीपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर दंपति की लापरवाही से 3 माह की गर्भवती युवती का गर्भपात हो गया. फिर 11 दिन बाद उसकी जान चली गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने भ्रूण को भी अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया था. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. फरार डॉक्टर दंपति की तलाश जारी है.

बिहार के हाजीपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला माला सामने आया है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर दंपति ने पहले तो अपने अवैध नर्सिंग होम में युवती का गर्भपात कर दिया. फिर जब युवती की तबियत बिगड़ने लगी तो सबूत मिटाने की नियत से डाक्टरों ने भ्रूण को अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती की मौत के बाद परिजनों ने थाने में डाक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई.

घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर दंपति अपने क्लिनिक पर ताला लगाकर फरार है. मामला वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंपापुर अग्रैल गांव का है. जानकारी के मुताबिक, 3 महीने की प्रेग्नेंट युवती के परिजन उसे लेकर इस अवैध नर्सिंग होम में पहुंचे. दरअसल, उन्हें इस बात का पता नहीं था कि यह एक फर्जी नर्सिंग होम है. यहां के डॉक्टरों के पास MBBS की डिग्री नहीं है.

युवती को पेट में अचानक से दर्द होने लगा था. इसलिए परिजन उसे इसी नर्सिंग होम में लेकर पहुंच गए. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर दंपति इस नर्सिंग होम को चलाता है. उन्होंने युवती का इलाज करना शुरू किया. तभी युवती का गर्भपात हो गया और उसकी तबियत बिगड़ने लगी. डॉक्टर दंपति को डर था कि कहीं पुलिस केस न हो जाए. इसलिए उन्होंने भ्रूण को अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया.

Join us on:

Leave a Comment