संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ़्फ़रपुर
स्मार्ट सिटी से सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण के कारण स्टेशन रोड की 116 दुकानों को खाली करने की आखिरी मियाद 20 जनवरी शुक्रवार को पूरी हो गई. जिसके बाद शनिवार कों नगर आयुक्त के आदेश पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर स्टेशन रोड पहुंच गई. और दुकानों कों तोड़ा जाने लगा. किसी तरह के हो हंगामे से बचने के लिए मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ नगर डीएसपी राघव दयाल और एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश खुद मौके पर मौजूद रहे. हालांकि बुलडोजर चलाने से होने वाले नुकसान के डर से लगभग एक तिहाई दुकान पहले ही खाली हो गई है. अधिकतर दुकानदारों ने कीमती सामान पहले ही हटा लिए हैं. शेष बचे दुकानदार आंदोलन धीरे-धीरे अपना सामान समेटने में लगे हैं. मौके पर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि दुकानदारों कों पहले ही नोटिस जारी किया गया था. कुछ दुकानदारों कों छोड़कर सभी लोग दुकान खाली कर चुके है. स्मार्ट सिटी से सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण के कारण स्टेशन रोड की 116 दुकानों को हटाया जा रहा है।

बाइट




