बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं इस दौरान आज पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महा गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए रामचरितमानस पर सवाल उठाने वाले मंत्री को पर कार्रवाई की मांग की है, इसके साथ ही जदयू नेता के द्वारा कर्बला बनाने वाले बयान पर भी जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के कॉलेजों में सरस्वती पूजा की प्रतिमा नहीं लगाने का जिला प्रशासन ने आदेश दिया है तो क्या बिहार में सरस्वती पूजा नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में सरस्वती की पूजा की जाएगी । हमारे पूर्वजों ने बंटवारे के समय गलती की थी जिसका खामियाजा हम लोग भुगत रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लाचार मुख्यमंत्री हो गए हैं अगर धर्म पर विवादित बयान देकर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बहुसंख्यक हिंदू भी चुप बैठने वाला नहीं है। बागेश्वर धाम के साधु धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म कई ऐसे संत महा मुनि हुए हैं जो अपने सामर्थ्य से काम करते हैं ऐसे में उन पर आरोप लगाना गलत है। राहुल गांधी के भारत जोरों यात्रा को कश्मीर में समापन पर कहा कि यह पूरी यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग जोड़ने की रही है वहां जो लोग राहुल गांधी के स्वागत में है महबूबा मुफ्ती व आतंकवादियों का सब दिन साथ देती रही है।
बाईट- गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री




