धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार,पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी में फिर से मिली पुलिस की कामयाबी, गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मादक पदार्थ लेकर तस्कर रामगढ़वा आये हुए हैं। उक्त प्राप्त सूचना पर दरित कार्रवाई कर पुलिस अधीक्षक,कांतेश कुमार मिश्र, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस
पदाधिकारी, रक्सौल के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए अदिलंद आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त आदेश पर गठित टीम के द्वारा कुशलता पूर्वक एक तस्कर को एन०एक 28 सेमर चौक, रामगढ़वा से 5 किलो 72 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ में रामगढ़वा थाना में कांड दर्ज किया गया है तथा आवश्यक पूछ ताछ की जा रही है। पुलिस अधिक्षक,पूर्वी चम्पारण मोतिहारी द्वारा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है। मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। नशा मुक्ति के खिलाफ जिला पुलिस प्रतिबंध रहेगी।
बाइट :— कांतेश कुमार मिश्र,एसपी।




