बेगूसराय-20 दिनों से लापता छात्राओं का नहीं चला पता, लोगों में भारी आक्रोश!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पिछले 1 जनवरी से लापता दो छात्राओं का मामला दिनोंदिन गहराता जा रहा है. घटना के तकरीबन 20 दिन के बाद भी दोनों छात्राओं का अता पता नहीं चलने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। एक तरफ जहां बेगूसराय के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की एवं स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं दूसरी ओर इसी सिलसिले में आज लोजपा के आकाश यादव अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने छात्राओं के नहीं मिलने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान

उन्होंने थाना अध्यक्ष से भी मुलाकात की और उनसे इस पूरे मामले की प्रगति जानी. उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को 2 दिनों का अल्टीमेटम दिया है अगर इन 2 दिनों में इन दोनों बच्चियां बरामद नहीं होती है तो चरणबद्ध आंदोलन जिला में किया जाएगा. थाना क्षेत्र के बाघी मोहल्ला से

1 जनवरी को दो नाबालिग छात्राएं ग्रीटिंग कार्ड बांटने के बहाने घर से निकली थी जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई इस पूरे मामले में परिजन जहां पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं वही किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग डरे में हुए हैं. साथ ही साथ पुलिस पर मददगार को ही पकड़ कर धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं.

बाईट-आकाश यादव- लोजपा नेता
बाईट- नाबालिग बच्चियों की माँ

Join us on:

Leave a Comment