रेल बजट फिर शुरू हो, आबादी के अनुसार बिछाई जाय पटरी और हो नियुक्ति – नितीश कुमार!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

एंकर–नीतीश ने रेल बजट चालू कराने की मांग की। बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से एक बार फिर से रेल बजट चालू करने की मांग की। उन्होने बिहारशरीफ में समाधान यात्रा के दौरान पत्रकारों के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा रेलवे में नौकरी दी जा रही है वह काफी अच्छा है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेलवे को हमलोगों ने काफी विकसित किया था। रेलवे आने जाने का महत्वपूर्ण साधन है।

हमलोग के समय में रेलवे में नौकरी उपलब्ध कराया जाता था। हमलोग के समय में रेलवे में काफी रोजगार दिलाये थें और रेलवे में रोजगार मिलना भी चाहिये। उन्होने कहा कि रेलवे बजट को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में काफी चर्चा होती थी। देर रात तक हाउस चलता रहता था। काफी खुशी होती थी। उन्होने केंद्र सरकार से एक बार फिर से रेल बजट चालू करने की मांग की।

बाइट। नीतीश कुमार सीएम बिहार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment