ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शादी समारोह में डांस नहीं करने पर छठ्ठा क्लास की एक नाबालिग छात्रा को बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। जिसे कारण छात्रा पूरी तरह से झुलस गई जिसका परिजनों ने सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां घायल छात्रा की इलाज चल रही है।
बताया गया है कि गांव के ही रौशन कुमार की शादी थी इसकी शादी समारोह में बिलौकी मांगने का रश्म में चल रहा था। इसीलिए डांस नहीं करने पर बदमाशों ने आग लगा दिया है। घायल छात्रा बहुआरा गांव निवासी भरत सिंह की 10 वर्षिय पुत्री सृष्टि कुमारी बताई गई है। जो पड़ोस के ही एक लड़के की शादी समारोह में डान्स करने को कहा तो छात्रा ने डान्स करने से विरोध किया था। तभी उसके साथ दोनों बदमाशों ने झगड़ा करने लगा। तो छात्रा किसी तरह अपनी जान चुरा कर वह अपने घर चली गई।

दूसरे दिन जब वें शौच के लिए निकली थी। जब घर लौट रही थी इसी बीच दोनो युवक ने उसे रोक लिया और मुंह दबाकर दूर ले गया। जब उसे घर जाने से रोकने लगा तो छात्रा ने शोरगुल मचाने लगी इसी बीच बदमाशों ने छात्रा के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया और मौके से फरार हो गया।
दोनों आरोपी भाई है
दोनो आरोपी प्रशांत कुमार, प्रतीक कुमार दोनों का पिता प्रमोद सिंह बहुआरा गांव निवासी बताया गया है।




