बेगुस्ताय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बदमाशों ने एक महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर शव को सरसो खेत में फेंक दिया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के
नूरजमापुर पंचायत के सोहेलपुर बहियार की है। बताया जाता है बहियार के एक सरसों खेत में 35 वर्षीय महिला की लावारिस अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत के कस्बा निवासी स्वर्गीय दिलीप तांती के 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में की गई है। गुरुवार की दोपहर खेत में काम करने जा रहे मजदूरों के द्वारा शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के दी गई। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना बलिया पुलिस को दी गई ।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला प्रतिदिन की तरह एक निजी स्कूल में खाना बनाकर बुधवार की रात घर जा रही थी इसी क्रम में बदमाशों के द्वारा महिला की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर शव को सरसो खेत में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- स्थानीय निवासी




