पलामू-मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अर्द्धनिर्मित हथियार, औजार समेत 3 गिरफ्तार!

SHARE:

विकास सिन्हा की रिपोर्ट :-

मेदिनीनगर- बुधवार को पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ ग्राम निवासी सूर्यदेव मिस्त्री के घर में छापेमारी कर हथियार और हथियार बनाने वाला औजार जब्त किया है ।

पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने ने कहा कि सूर्यदेव मिस्त्री के घर से ही हथियार बनाने और बेचने का काम किया जाता था। पुलिस ने आरोपी सूर्यदेव मिस्त्री समेत हथियार खरीदने वाले दो आरोपी उमेश सिंह और बिपिन बिहारी सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से एक दोनाली बंदूक, एक बीडीबीएल बंदूक, एक भरठूआ बंदूक, बंदूक बनाने वाले लकड़ी एक पीस, ट्रीगर गार्ड एक पीस, एक बाइक समेत हथियार बनाने वाले कई सामानों को भी बरामद किया है। सूर्यदेव मिस्त्री पूर्व में भी हथियार बनाने के आरोप में जेल जा चुका है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक चंदन सिंह के निर्देश पर नावाजयपुर थाना प्रभारी संजय कुमार रजक ने पुलिस की टीम गठित कर कार्रवाई कर सफलता हासिल की है।

Join us on:

Leave a Comment