ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!
वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से गायब नाबालिक लड़की की शव बुधवार की देर शाम 5 दिन बाद घर के पास कुआं से बरामद हुआ। महुआ थाने के पुलिस अधिकारियों को कुआं में शव होने की खबर मिली जिसके बाद महुआ थाने के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। इधर युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया गया है कि पहाड़पुर गांव निवासी राम मिलन सिंह की 15 वर्षीय पुत्री पुतुल कुमारी 13 जनवरी की शाम से गायब हो गई थी। जिसका परिजनों के काफी खोजबीन किया लेकिन नही मिलने पर उसके परिजनों के द्वारा महुआ थाने के पुलिस अधिकारी से लिखित शिकायत की गई थी। हालांकि पुलिस से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इस बीच बुधवार की शाम शव घर करीब 500 मीटर दूर स्थित कुंआ से शव मिली है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि गायब युवती का शव कुआं से मिला है। जिसका पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने परिजनों से पूछताछ किया तो बताया गया कि युवती मंदबुद्धि है।




