पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद भी गंगा बिलास क्रूज नहीं रुकने देना, गहरी साजिश- भाजपा!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा धाम में रिवर क्रुज एमवी गंगा विलास समय से सवा 3 घंटे विलंब से पहुंची लेकिन क्या कार्यक्रम के बावजूद गंगा विलास सिमरिया गंगा धाम में नहीं रुकी और मुंगेर के लिए आगे बढ़ गई। तय कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे क्रुज को सिमरिया गंगा धाम पहुंचना था लेकिन 11:15 बजे क्रुज सिमरिया जरूर पहुंची लेकिन वह सिमरिया घाट पर रुकने के बदले आगे मुंगेर के लिए रवाना हो गई। सुबह से ही जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा विधायक कुंदन कुमार भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता समेत भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता सिमरिया गंगा घाट पर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार थी लेकिन क्रुज के नहीं रुकने से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर सिमरिया घाट किनारे प्रशासन और भाजपा के लोग इंतजार कर रहे थे हाथों में गुलाब लिए सैलानियों के स्वागत में गंगा के किनारे मौजूद थे लेकिन क्रुज सिमरिया पुल क्रॉस कर आगे बढ़ता चला गया। इंतजार में खड़े भाजपा विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा की संस्कृति रही है अतिथि देवो भव: का, रुकने का कार्यक्रम था लेकिन सैलानियों के द्वारा नहीं रूका गया कोई विवाद नहीं है, लेकिन हमारी संस्कृति है अतिथि देवो भव अगर रुकते तो उनका स्वागत करते।

बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पर विदेशी जत्था गंगा विलास टीम को नहीं रुकने पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर और जिला प्रशासन के बीज जमकर नोकझोंक हुई और भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि जिला प्रशासन एक साजिश के तहत इस कुंज जत्था को नहीं रोका बेगूसराय दिनकर धरती को बदनाम करने की साजिश जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment