प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पहुँचा भारत जोड़ो यात्रा
बेगूसराय – बिहार में बांका से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज बेगूसराय में विभिन्न प्रखंडों में जारी रही। कल शाम खगड़िया से बेगूसराय के बखरी प्रखंड इलाके में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश की और रात्रि विश्राम बखरी में किया गया जिसके बाद आज सुबह से बखरी प्रखंड, गढ़पुरा प्रखंड होते हुए छौराही पहुंची है,जहां छौराही प्रखंड में आज रात्रि विश्राम भारत जोड़ो यात्रा के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। बेगूसराय में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, महिला प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा अमिता भूषण समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ता इस यात्रा में शामिल हुए ।

सुबह से बखरी प्रखंड से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई जो गढ़पुरा पहुंचकर नमक सत्याग्रह स्थल पर एक सभा में तब्दील हो गई,सभा के बाद फिर यात्रा गढ़पुरा से शुरू होकर छौराही तक जाएगी और छौराही में रात्रि विश्राम किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है और इस यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता देशभक्ति नारे लगाते नजर आये!




