जन शिकायत निवारण शिविर में कई मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

ग्राम पंचायत पढ़ौती के पंचायत सरकार भवन में लगा जन शिकायत निवारण शिविर, मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट निबटारा

जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पढ़ौती के पंचायत सरकार भवन में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत के अलावा अन्य पंचायतों के लोग भी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे शिविर में पहुंचे सभी लोगों का समस्या को सुना गया और इन समस्याओं का निष्पादन किया गया। इस दौरान शिविर में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला सहित कई वरीयअधिकारी भी मौजूद थे। उनके उपस्थिति में विभिन्न स्टालों पर समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों का समस्या सुना गया और निदान किया गया। शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे लोगों का समस्या को निबटाया गया। विदित हो कि जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला कैमूर के निर्देश के आलोक में

समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 18 जनवरी को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पढ़ौती के पंचायत सरकार भवन में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला अंतर्गत सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं के नियमानुकूल त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई किये। पढ़ौती पंचायत एवं आसपास के पंचायतों के सभी आमजन उक्त जन शिकायत निवारण शिविर में अपने शिकायतों को लेकर पहुंचे हुए थे। जिनका समाधान किया गया।

Join us on:

Leave a Comment