बेगूसराय-नहीं रुकी गंगा विलास, निराश लोगों और प्रशासन में नोक झोंक!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंगा विलास क्रूज को रुकना था, पर किनारे आकर वो आगे बढ़ती चली गई, हालांकि बेगूसराय प्रशासन ने सिमरिया गंगा घाट पर स्वागत की पुरी व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन ज्योहीं क्रूज आगे बढ़ी स्वागत के लिये घंटो से खड़े लोग निराश हो गये, इसी बीच भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर और डिप्टी कलेक्टर आपस में उलझ गये, इसे देखकर प्रशासन और इंतजार में खड़े लोगों के बीच नोक झोंक होने लगी,
सिमरिया से आये कबड्डी टीम में बच्चे भी काफ़ी निराश दिखे, और मिडिया के सामने सबने अपनी नाराजगी प्रकट की! तो भाजपा नेताओं द्वारा जिला प्रशासन और सरकार द्वारा साजिश का आरोप भी लगाया गया!

Byte :- अमरेंद्र अमर, सांसद प्रतिनिधि बेगूसराय
Byte – निराश स्थानीय नागरिक
Byte – कबड्डी कोच

Join us on:

Leave a Comment