पूर्व विधान पार्षद डा अजय कुमार सिंह ने स्कूल एवं कॉलेज शिक्षकों के बीच सघन जनसंपर्क किया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

गया शिक्षक निर्वाचन शेत्र से विधान परिषद के लिए कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य डा अजय कुमार सिंह जहानाबाद जिला मे स्कूल एवं कॉलेज शिक्षकों के बीच सघन जनसंपर्क किया ।इस क्रम में स्वामी सहजानंद कॉलेज,अनुग्रह नारायण कॉलेज,काको + 2 हाई स्कूल सहित कयी विद्यालयों में दौरा किया ।शिक्षकों से अपील करते हुए अपनें लिए मतदान करनें,सहयोग करने की मांग की।उन्होंने शिक्षकों से वादा करते हुए कहा की आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो आप की

ज्वलंत समस्याओ को उठाएंगे,और आपकी मांग को पूरा कराऊगा।खासकर नियोजित शिक्षकों की समस्या को दूर कराउगा ,और उन्हे स्थाई शिक्षकों का दर्जा दिलाऊगा।महिला शिक्षको को ऐच्छिक पदस्थापना की नियमावली बनाने के लिए सदन मे पुरजोर उठाउगा और सरकार से इसे कराने का प्रयास करूँगा ।जनसंपर्क में जिला अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी,प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह, प्रवीण शर्मा,चन्द्रीका मंडल,रामप्रवेश ठाकुर,संजय शर्मा,कन्हैया जी,आबिद मजीद ईराकी समेत कयी लोग शामिल थें ।

Join us on:

Leave a Comment