संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मनियारी थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर मधुबन पंचायत के माड़ीपुर गांव में बैर तोड़ने को लेकर मृतक बच्चे के परिजन ने अशोक कुमार झा एवं उसके बेटा बमबम झा पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं परिजन लक्ष्मी देवी ने बताया बच्चे के गले में रस्सी बांध कर घर में टांग दिया गया जिसमें एक 12 बर्षीय सुरज कुमार पिता नन्क साह की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने शव को अशोक कुमार झा के दरवाजे पर रख बबाल काटा। वहीं दूसरे बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।लोगों ने लगभग 5 घंटे तक शव को रखकर हंगामा करते रहे।मौके पर पहुंचे पूर्वी डीएसपी अभिषेक आनंद ने लोगों को समझा-बुझाकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

और उन्होंने बताया कि 2 लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है उसके बाद जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी
बाइट




