दरभंगा अशोक ठाकुर
दरभंगा – जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट-राजघाट मुख्य मार्ग स्थित कमला नदी पर बने लोहा का पुल टूट जाने से यातायात पूरी बाधित हो गई है। घटना उस वक्त घटी जब बालू से लदा एक ट्रक पुल पार कर रहा था। उसी वक्त पुल दो भाग में टूट गया और ट्रक पुल पर लटक गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग दौर के मौके पर पहुंचे। तबतक ट्रक चालक गाड़ी से कूदकर खुद की किसी प्रकार अपनी जान बचा ली।
वही घटना के संबंध में स्थानीय त्रिभुवन कुमार ने बताया कि सती घाट राजघाट मुख्य मार्ग की लड़ाई विगत कई साल से लड़ रहे थे। वर्ष 2021 के विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सड़क का शिलान्यास किया। उसके बाद संवेदक द्वारा काम प्रारंभ हुआ। लेकिन डेढ़ साल होने के बावजूद भी 5% काम पूरा नहीं किया। जिसका नतीजा है कि आज यह घटना घटित हुआ है।

वही त्रिभुवन ने बताया कि इस पुल टूट जाने से लगभग 10 पंचायत और चार जिला का संपर्क टूट गया है। यह सड़क एकमात्र प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाने का संसाधन है। इस पुल के टूट जाने से इस इलाके के लोगों को इलाज करवाने में काफ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वही उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया की अभिलंब कमला नदी पर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर, तत्काल डायवर्सन वरना कर यातायात को बहाल करे।
Byte ———
त्रिभुवन कुमार, स्थानीय लोग




